{"_id":"5ae20d8c4f1c1b76098b693c","slug":"51524764044-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्टी-दस्त के चार मरीज अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्टी-दस्त के चार मरीज अस्पताल में भर्ती
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
घोरावल। मौसम का पारा चढ़ते ही डायरिया का प्रकोप भी शुरू हो गया है। घोरावल क्षेत्र में गुरुवार को डायरिया पीड़ित चार मरीज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हुए, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं।
बुधवार देर रात करीब एक बजे से लेकर सुबह सात बजे तक डायरिया से पीड़ित चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें मुंगेहरी निवासी चमेली (50) पत्नी रामलाल, जोगिनी निवासी फूलवंती (55) पत्नी रामसागर, रेही निवासी नीरज (18) पुत्र रामनरेश और पड़वनिया निवासी छोहरहवा (40) पत्नी दलसिंगार शामिल हैं। परिजनों के मुताबिक इन लोगों के पेट में अचानक दर्द उठा और उल्टी दस्त होने लगा। हालत गंभीर देख परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. गुरु प्रसाद मौर्या ने बताया कि डायरिया के सभी चारों मरीजों की हालत नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में डायरिया होने की संभावना अधिक होती है। इसके लिए सर्वाधिक सुरक्षित उपाय यह है कि अधिक से अधिक पानी पिया जाए, ताकि शरीर में पानी की कमी न होने पाए। इसके अलावा धूप में निकलते समय भी पानी पीकर और सिर को ढककर निकलना चाहिए।