फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सही दिशा में किया गया प्रयास होता है सफल

सही दिशा में किया गया प्रयास होता है सफल

Mon, 02 Apr 2018 11:12 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
सही दिशा में किया गया प्रयास होता है सफल
अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित डा. अंबेडकर सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिक परीक्षा फल घोषित किया गया। जिसमें विद्यालय का वार्षिक परिणाम शत-प्रतिशत रहा। मुख्य अतिथि अनपरा तापीय परियोजना के इं. आलोक सिन्हा ने कहा कि सही दिशा में किया गया प्रयास अवश्य ही सफल होता है। विद्यार्थी अपनी मेहनत से दशा व दिशा तय करता है। प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह ने बताया कि एलकेजी में रौनक ने 99 प्रतिशत अंक अर्जित किया है। प्राथमिक वर्ग में दीपक मौर्या 96.85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सबसे आगे रहे। विशिष्टि अतिथि शिशु वाटिका प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र विजय कुमार उपाध्याय रहे। इस अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य गिरिवर शंकर तिवारी, ककरी शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य अशोक उपाध्याय, शिशु मंदिर परासी के प्रधानाचार्य नंद किशोर पांडेय उपस्थित रहे। अध्यक्षता इं. रामनरेश सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed