{"_id":"59f617474f1c1b65548b9d74","slug":"51509300039-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात बीमारी से तीन की मौत, 3","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात बीमारी से तीन की मौत, 3
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (कोन)। थाना क्षेत्र के गिधिया गांव में पिछले चार दिनों में अज्ञात बीमारी से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब 38 लोग बीमार हैं। रविवार को तीन स्वास्थ्य कर्मियों ने गांव में पहुंचकर बीमार लोगों के रक्त का नमूना लिया। कुछ मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह के मुताबिक तीन सदस्यी डॉक्टरों की टीम गांव में पहुुंचकर बीमार लोगों का उपचार करेगी। पता करेगी कि लोग किस तरह के रोग से ग्रसित हैं।
गिधिया गांव में दर्जनों लोग बीमार हैं। लोगों को अचानक बुखार आ रहा है और फिर उनकी हालत गंभीर हो जा रही है। यह पता ही नहीं लग पा रहा है कि आखिरकार ग्रामीणों को कौन-सी बीमारी है। पिछले चार दिनों में गांव में सुकृति कुमारी (7) पुत्री भुवनेश्वर, रामवृक्ष (60) पुत्र अंतु और अजीत कुमार (14) पुत्र राम प्रसाद की अज्ञात बीमारी से मौत हो चुकी है। करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से बीमार हैं। मरीजों में दो लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें रीना (15) पुत्री राम प्यारे और जशोदा (32) पत्नी भुवनेश्वर शामिल हैं। भुवनेश्वर की बेटी सुमन (3) को कोन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टर न होने के नाते उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां वह कोमा में चली गयी। इसके बाद परिजन उसे घर ले गये। जिला अस्पताल में भर्ती अजीत पुत्र राम प्रसाद को वाराणसी के लिए रिफर किया गया था, लेकिन परिवार वाले उसे घर ले गए, जहां रविवार को उसकी मौत हुई। गांव की सपना, पुष्पा, अनरवा, काजल, शखीचंद, सुमन, सविता, निरंजन, उमेश, शांति, जगनी, रामपति, फूलसरिया, वीरेंद्र, महेश, गुलाब, कामेश्वर, कुलदीप, प्रदीप आदि बीमार हैं। उधर सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि एनीमिया के नाते लोगों के शरीर में रक्त की कमी हो रही है। इससे धीरे-धीरे लोगों की मौत हो रही है। डॉक्टरों की तीन टीम गठित की गई है, जो गांव में जाकर बीमारी की वजह पता करेगी और लोगों का उपचार करेगी। गिधिया के ग्राम प्रधान सोहराब ने बताया कि तमाम लोगों के बीमार होने की सूचना देने के बावजूद अब तक डॉक्टरों की टीम गांव में नहीं पहुंची है।