{"_id":"5989fc954f1c1b5a058b469c","slug":"51502215317-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुजहत को मुस्लिम समाज ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुजहत को मुस्लिम समाज ने किया सम्मानित
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगरौली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी नुजहत परवीन खुशबू का अन्दलीब होटल बैढन में मुस्लिम समाज ने सम्मान करते हुए स्मृति चिन्ह प्रदान किया। यह आयोजन युवा समाजसेवी परवेज आलम एवं अन्दलीब होटल के संचालक जम्मू बेग ने किया था। आईसीसी क्रिकेट महिला विश्व कप में जगह बनाने वाली व विश्वकप समापन के बाद सिंगरौली में प्रथम आगमन पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम व सिंगरौली की बेटी नुजहत परवीन के स्वागत व सम्मान का सिलसिला जारी है।
मुस्लिम समाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी नुजहत का अन्दलीब होटल में सम्मान किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा, नगर निगम के पूर्व स्पीकर अयाज खान, जम्मू बेग, मुशीर खान, मुबारक हुसैन, लियाकत खान, हरप्रीत सिंह, वाजिद गौस, गोलू खान, विजयानंद एवं अन्य उपस्थित रहे । इसमें नुजहत परवीन का परिवार भी मौजूद था। इस मौके पर नुजहत को समाज के द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। नुजहत के इस शिखर पर पहुंचने पर एएसपी श्री शर्मा, अयाज खान, जम्मू बेग ने जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि नुजहत जिले की शान है और उन्होंने पूरे सिंगरौली का नाम देश-विदेश में रोशन किया है।