फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   जनवरी से चोपन-गढ़वा रूट पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें

जनवरी से चोपन-गढ़वा रूट पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें

Sun, 30 Jul 2017 12:22 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
जनवरी से चोपन-गढ़वा रूट पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें
दुद्धी/रेणुकूट/म्योरपुर। सब कुछ ठीक रहा तो जनवरी से चोपन-गढ़वा रूट (रेहला से चोपन) पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा। इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शनिवार को इस्टर्न सर्किल कोलकाता के कमिश्नर रेलवे सुरक्षा प्रमोद कुमार ने डीआरएम धनबाद एमके अखौरी, वरिष्ठ रेल यातायात प्रबंधक संजय कुमार, अजीत कुमार, अशोक कुमार आदि के साथ दुद्धी से रेणुकूट तक के ट्रैक और कार्य का निरीक्षण किया। दिखी खामियों को दुरुस्त करने, कार्य में तेजी लाने के निर्देश के साथ म्योरपुर रोड रेलवे स्टेशन से रेणुकूट के बीच विद्युत इंजन लगी स्पेशल ट्रेन दौड़ाकर गति का भी परीक्षण किया।
विज्ञापन

विशेष सैलून 12.40 बजे दुद्धी पहुंचा। डीआरएम एमके अखोरी ने स्टेशन मास्टर शैलेश कुमार से विद्युतीकरण के बाबत जानकारी हासिल की। वहीं कमिश्नर रेलवे सेफ्टी आचार्या ने विद्युतीकरण किए गए ट्रैक के कार्यप्रणाली की जानकारी ली। डिप्टी सीआरएस शलभ त्यागी ने इलेक्ट्रिक लाइन के सूचक बोर्ड को गलत पाया और फटकार लगाते हुए तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इलेक्ट्रिक लाइन में करंट दौड़ाने और उसे कट करने के बारे में एसएम से जानकारी ली।.दुद्धी स्टेशन पर अग्रिशमन व्यवस्था और इससे जुड़े उपकरणों के बारे में जानकारी हासिल करने के बाद जरूरी निर्देश दिए। ठेमा रेलवे पुल और कनहर नदी रेलवे पुल ट्रैक का निरीक्षण करने के बाद म्योरपुर रोड स्टेशन पहुंचे। यहां से रेणुकूट के लिए विद्युत इंजन लगी स्पेशल ट्रेन दौड़ाकर, ट्रैक पर कितनी गति से ट्रेन दौड़ाई जा सकती है, इसकी जानकारी ली। स्पेशल ट्रेन के साथ ही सभी लोग रेणुकूट पहुंचे। वहां विद्युत सब स्टेशन का कार्य और डिवीजनल इलेक्ट्रिक के निर्माणाधीन कार्यालय का निरीक्षण किया। इस मौके पर दुद्धी स्टेशन अधीक्षक ललित प्रसाद, स्टेशन मास्टर अरुण पांडेय, शैलेश कुमार, आरपी बैठा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed