{"_id":"692de06ce3461c1435032209","slug":"50-cctv-cameras-provide-crucial-clues-team-reaches-mp-to-nab-thieves-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-138179-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 50 सीसीटीवी कैमरों से मिले अहम सुराग, चोरों को पकड़ने एमपी पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 50 सीसीटीवी कैमरों से मिले अहम सुराग, चोरों को पकड़ने एमपी पहुंची टीम
विज्ञापन
राॅबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मेन चौक-चंडी तिराहा स्थित होटल में आयोजित वैवाहिक समारोह से उड़ाए गए रुपयों से भरे बैग के मामले में 50 सीसीटीवी कैमरों की मदद से अहम राज सामने आए हैं।
जानकारी के आधार पर पुलिस की एक टीम गिरोह के खुलासे और घटना में शामिल चोरों की धरपकड़ के लिए मध्यप्रदेश पहुंच गई है। पांच सदस्यीय टीम पिछले पांच दिनों से एमपी के राजगढ़ जिले में डेरा डाले हुए है। जल्द ही मामले में बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है।
22 नवंबर की रात मुख्यालय स्थित होटल में जयमाल की रस्म अदा की जा रही थी। उसी दौरान दो युवकों ने ढाई लाख रुपये से भरा बैग उड़ा लिया था। पीड़ित संतोष तिवारी की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस ने होटल सहित आस-पास के 50 सीसी टीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।
विज्ञापन
इसके जरिए जो जानकारियां मिलीं, उसके आधार पर पांच सदस्यीय टीम राजगढ़ पहुंची तो पता चला कि अंतरराज्यीय चोर गिरोह का कनेक्शन पचोर थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा ने बताया कि घटना में शामिल चोरों की गिरफ्तारी में टीम लगी हुई है। कई अहम जानकारियां हाथ लगी है। जल्द घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।