{"_id":"68c9cfed0c25f12fd4060ce6","slug":"47-teams-showed-their-talent-in-smart-india-hackathon-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-134435-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में 47 टीमों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में 47 टीमों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
चुर्क राजकीय इंजीनियरिंग कालेज में इंजीनियर डे के प्रतिभागी। स्रोत संस्थान
चुर्क। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में इंजीनियर दिवस पर सोमवार को स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करते हुए समस्याओं के समाधान प्रस्तुत किए।
हैकाथॉन में हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों श्रेणियों में 47 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक प्रो. गीतम सिंह तोमर ने किया। उन्होंने महान अभियंता सर एम. विश्वेश्वरैया के योगदान पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को समाज में तकनीकी बदलावों की दिशा में काम करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम समन्वयक प्रशांत पांडेय ने प्रतिभागियों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। कल्पना सिंह ने बताया कि हैकाथॉन के साथ कोडिंग प्रतियोगिता, बीजीएमआई, ट्रेजर हंट, बज़ वायर, इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट, कप पिरामिड जैसे कई रोचक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
हार्डवेयर कैटेगरी में मयंक शर्मा की टीम रेस्टोल्फ एक्स प्रथम, शिवांगी जायसवाल की टीम द डेटा सी द्वितीय और वैभव अग्रवाल की टीम आईओटी आईईएस तृतीय रही। सॉफ्टवेयर कैटेगरी में अंकित की टीम स्वर्ग राइडर्स ने पहला स्थान हासिल किया। अभिषेक वर्मा की टीम ब्रिज बिल्डर द्वितीय रही, जबकि शुभ सेठ और स्नेहा गुप्ता की टीम ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. डीके त्रिपाठी, डीन शैक्षणिक डॉ. हिमांशु कटियार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. आमोद तिवारी और कुलसचिव डॉ. आरके पटेल ने विजेताओं को सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में डॉ. अनुराग सेवक, डॉ. मैनेजर यादव, डॉ. अशीष रंजन, डॉ. पीके वर्मा, डॉ. अभिनव, कल्पना सिंह और स्वप्निल शामिल रहे।