{"_id":"5ead98508ebc3e90561077e9","slug":"457-workers-of-jharkhand-will-be-sent-home-awaiting-instructions-from-the-government-sonbhadra-news-vns522930524","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड के 457 श्रमिक भेजे जाएंगे घर, शासन से निर्देश का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड के 457 श्रमिक भेजे जाएंगे घर, शासन से निर्देश का इंतजार
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना के फैलाव पर रोक के लिए घोषित लाकडाउन के दौरान जिले के 14 क्वारंटीन सेंटरों में ठहराए गए 967 श्रमिकों में से 459 को उनके घर झारखंड भेजने की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला प्रशासन इस संबंध में शासन स्तर से निर्देश आने का इंतजार रहा है। निर्देश मिलते ही श्रमिकों को रोडवेज की बसों से उनके घर भेज दिया जाएगा। उधर, क्वारंटीन सेंटरों में ठहराए गए लोगों में खांसी, जुकाम, बुखार आदि की शिकायत पर 376 लोगों के सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेजे गए थे। उनमें से 350 की रिपोर्ट आ गई है। सभी निगेटिव हैं।
जिले के विभिन्न स्थानों पर बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों में गैर राज्यों व जिलों के लोग ठहराए गए हैं। इन सेंटरों पर गैर प्रांतों व जिलों में रोजगार के सिलसिले में गए सोनभद्र के जो लोग ठहराए गए थे, उन्हें पहले ही कुछ दिन पहले रोडवेज की बसों व अन्य संसाधनों से उनके घर भेजा जा चुका है। इस बीच शनिवार को झारखंड के 459 लोगों को थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य जांच के बाद उनके घर भेजने की तैयारी पूरी कर ली गई। रोडवेज की बसें भी विन्ध्य कन्या महाविद्यालय, संत कीनाराम पीजी कालेज व सेंट जेवियर्स सहित अन्य सेंटरों पर सैनिटाइज कराने के बाद भेज दी गईं। ताकि इन सेंटरों पर ठहराए गए झारखंड के श्रमिकों व अन्य लोगों को शासन स्तर से निर्देश मिलते ही यहां से उनके घर के लिए रवाना किया जा सके। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि यहां के क्वारंटीन सेंटरों में ठहराए गए लोगों को 14 दिन की अवधि पूरी हो जाने पर उनके घर भेजने की तैयारी पूरी कर ली गई है। शासन से निर्देश मिलते ही सभी 459 लोगों को रोडवेज की बसों से उनके घर झारखंड रवाना कर दिया जाएगा। लाकडाउन के दौरान कुछ और छूट दिए जाने के संबंध में उनका कहना था कि फिलहाल चिह्नित किराना, सब्जी, दवा आदि की जिन दुकानों को छूट दी गई है, वही खुलेंगी। मनरेगा के तहत कार्य शुरू करा दिए गए हैं। जरूरी निर्माण कार्य भी शुरू करा दिए गए हैं। खनन में भी कुछ शर्तों के साथ छूट दी गई है। जिला ग्रीन जोन में है, इसको देखते हुए लाकडाउन में कुछ अन्य क्षेत्रों में ढील दी जा सकती है। इसके लिए शासन स्तर से निर्देश मिलने का इंतजार किया जा रहा है।