फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   45 thousand students will take exam at 78 centers in the district

जिले के 78 केंद्रों पर 45 हजार छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा

Tue, 16 Feb 2021 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
45 thousand students will take exam at 78 centers in the district
सोनभद्र। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर 78 परीक्षा केंद्रों की सूची सोमवार को परिषद की ओर से जारी कर दी गई। इन केंद्रों पर जिले के कुल 196 स्कूलों में पढ़ने वाले 45 हजार 198 छात्र-छात्राओं को परीक्षा देना है। केंद्रों की सूची जारी होते ही छात्र-छात्राएं 24 अप्रैल से होने वाली परीक्षा को लेकर तैयारी तेज कर दिए। हालांकि अभी परिषद स्तर पर भी आपत्तियां ली जाएंगी। उनके समाधान के बाद अंतिम रूप से सूची जारी होगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, जिले के 45 राजकीय, 10 अशासकीय सहायता प्राप्त, 141 मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए परिषद की ओर से सभी स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं का ब्यौरा मांगा गया था। उसके बाद पहली बार सूची जारी कर 84 केंद्र बनाने के लिए सूची जारी की गई थी। जनपद स्तर पर उप जिलाधिकारियों ने भौतिक और स्थलीय निरीक्षण करके रिपोर्ट लगाया। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद कुल 78 केंद्र बनाकर परिषद के पास सूची भेजी गई। यानी गत वर्ष 71 केंद्र से बढ़ाकर इस बार 78 केंद्र कर दिए गए हैं। इन सभी 78 केंद्रों की सूची सोमवार को परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed