फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   431 polling personnel cast their votes, maximum 170 in Ghorawal

431 मतदान कार्मियों ने डाले वोट, सर्वाधिक 170 घोरावल में

Sun, 27 Feb 2022 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
431 polling personnel cast their votes, maximum 170 in Ghorawal
मतदाता कार्मिकों के प्रशिक्षण के चौथे दिन 431 कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट से वोट दिया। सर्वाधिक 170 वोट घोरावल विस क्षेत्र में पड़े। उधर, प्रशिक्षण के दौरान 15 कार्मिक अनुपस्थित रहे। उन्हें सोमवार को अनिवार्य रुप से उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है। ऐसा न करने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज लोढ़ी में चल रहे प्रशिक्षण में कार्मिकों को सकुशल मतदान कराने की प्रक्रिया विस्तार से बताई गई। पीठासीन, प्रथम, द्वितीय और तृतीय मतदान अधिकारी के दायित्व समझाए गए। साथ ही मॉक पोल, टेंडर वोट कराने की भी विधि बताई। प्रशिक्षण स्थल पर ही जिले के निवासी कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से वोट दिया। कुल 431 मत पड़े, जिसमें घोरावल विस क्षेत्र में सर्वाधिक 170 कार्मिकों ने मतदान किया। इसके अलावा राबर्ट्सगंज में 122, दुद्धी में 88 और ओबरा विस क्षेत्र में 51 मतदाताओं ने वोट डाले। प्रशिक्षण में कुल 15 मतदान कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। इसमें चार पीठासीन, दो प्रथम मतदान अधिकारी, तीन द्वितीय मतदान अधिकारी और छह तृतीय मतदान अधिकारी शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी टीके शिबू ने कहा कि अनुपस्थित कार्मिक सोमवार को उपस्थित होकर प्रशिक्षण नहीं लेते तो उनके विरुद्ध केस दर्ज कराया जाएगा।

ोढ़ी स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज में ईवीएम प्रशिक्षण लेते मतदान कार्मिक।

ोढ़ी स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज में ईवीएम प्रशिक्षण लेते मतदान कार्मिक।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed