फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   42 new infected including six women.

छह महिलाओं समेत 42 और मिले संक्रमित

Thu, 17 Sep 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
42 new infected including six women.
सोनभद्र। जिले में छह महिलाओं समेत 42 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें 12 संक्रमित शक्तिनगर क्षेत्र के हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक पॉजिटिव मिले लोगों की संख्या 2387 हो गई है। इसके अलावा पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 41 मरीज इलाज के बाद वृहस्पतिवार को स्वस्थ भी घोषित किए गए। इलाज के बाद स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अब 1993 हो गई है। वृहस्पतिवार को 42 मरीज पाजिटिव मिलने पर एक्टिव मामले अब 370 हो गए हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय ने की।
विज्ञापन

उधर, चिकित्सकों की टीमें बृहस्पतिवार को भी रेंडम व संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों व कैंटेनमेंट जोन में रहने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। टीमों ने कुल 1121 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए। पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1322 लोगों की वृहस्पतिवारको रिपोर्ट भी आई। जिसमें 42 पाजिटिव और 1280 निगेटिव मिले। सीएमओ के मुताबिक अब तक कुल 86997 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 85754 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 2387 पाजिटिव और 83367 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अन्य 1243 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को 42 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर जिले में एक्टिव मामले 370 हो गए हैं। संक्रमित मिले मरीजों में से तीन की मौत जिला अस्पताल परिसर स्थित कोविड केयर सेंटर और 21 अन्य की मौत दूसरे जिलों में हुई है। उन्होंने बताया कि वृहस्पतिवार को पाजिटिव मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उधर, एसडीएम केएस पांडेय का कहना है कि संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed