फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सीओ पर कार्रवाई के लिए अभियंताओं ने किया प्रदर्शन

सीओ पर कार्रवाई के लिए अभियंताओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 27 Apr 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
सीओ पर कार्रवाई के लिए अभियंताओं ने किया प्रदर्शन
अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना के विद्युत अभियंता संघ ने शुक्रवार की सायं परियोजना के मुख्य द्वार पर सीओ सीटी रामपुर द्वारा गत दिनों विद्युत विभाग के सहायक अभियंता विशाल मलिक के साथ मारपीट, अभद्रता व धमकी देने की घटना से क्षुब्ध होकर प्रदर्शन किया गया। अभियंताओं ने घटना की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अभियंता संघ के क्षेत्रीय सचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अभियंताओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। सरकार का दायित्व है कि वह अभियंताओं को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करे। लेकिन खेद है कि पूर्व के प्रकरणों में भी अभियंताओं पर जानलेवा हमलों में सरकार द्वारा आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बल्कि अभियंताओं को ही झूठी शिकायतों में फंसाकर दंडित किया गया। जिससे असमाजिक तत्वों एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। विद्युत अभियंताओं ने सरकार से सीओ सिटी रामपुर को तत्काल निलंबित कर दंडनात्मक कार्रवाई किये जाने की मांग की है। 48 घंटे के अंदर समुचित कार्रवाई नहीं होने पर पूरे प्रदेश के विद्युत अभियंता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। विदित हो कि सहायक अभियंता विशाल मलिक के साथ 24 अप्रैल को सीओ रामपुर द्वारा कार्यालय में बुलाकर मारपीट और दुर्व्यवहार करते हुए धमकी दी गयी थी। इस दौरान अभियंताओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस अवसर पर सहायक सचिव मणीन्दर नाथ,अधीक्षण अभियंता एन एन त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता देवेश विश्वकर्मा,जीतेन्द्र मिश्रा, प्रियरंजन कुमार, आलोक सिन्हा,अनिल यादव, दिनेश शंकर,दीपक अजय मौर्या,विनोद,आनंद, आलोक सिंह, संदीप सिंह, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed