फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पति ने बैट से पीटकर की पत्नी की हत्या

पति ने बैट से पीटकर की पत्नी की हत्या

Tue, 12 Mar 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
पति ने बैट से पीटकर की पत्नी की हत्या
ओबरा (सोनभद्र)। तापीय परियोजना की इकाई का अनुरक्षण कार्य कर रही बीएचईएल कंपनी में कार्यरत एक सीनियर इंजीनियर के मानसिक रूप से बीमार पिता जगन्नादम ने मंगलवार दोपहर पत्नी सत्यवती (50) निवासी एक - एई - 36 ओबरा कॉलोनी की बैट से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैरइरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

शक्तिबाबू ने ओबरा थाने में तहरीर देकर बताया है कि उनके पिता जगन्नादम मानसिक रूप से बीमार है। उनका लंबे समय से इलाज चल रहा है। बताया है कि मेरे पिता का मेरी मां सत्यवती निवासी एक - एई - 36 ओबरा कॉलोनी से अक्सर विवाद होता रहता था। विवाद के चलते ही माता-पिता को एक सप्ताह पूर्व आंध्र प्रदेश से ओबरा लाए थे। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वह आफिस चले गए। इसके बाद माता और पिता में बात को लेकर विवाद हुआ और पिता जगन्नादम ने माता सत्यवती के सिर पर बैट से प्रहार कर दिया। बताया कि जब वह दोपहर में लंच के लिए आए तो देखा कि मां खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थीं। उन्हें आनन फानन में परियोजना चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। शाम को एएसपी ओपी सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली जा रही है। पीड़ित परिवार मादुर्रवाड़ा जिला विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश का मूल निवासी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed