{"_id":"5c1bcea9bdec2256f16bf71e","slug":"41545326249-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समग्र विकास के लिए समाज में जागरूकता लाएं युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समग्र विकास के लिए समाज में जागरूकता लाएं युवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योरपुर। ब्लॉक के लिलासी गांव में नेहरू युवा केंद्र तथा नेहरू युवा मंडल लिलासी के तत्वाधान में बृहस्पतिवार को संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम के तहत नव भारत निर्माण के लिए युवा सशक्तिकरण पर राजा चंडोल इंटर कॉलेज में संगोष्ठी हुई। इसकी शुरुआत विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके किया गया। मुख्य अतिथि नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक अनिल सिंह ने कहा कि युवाओं के सशक्तिकरण के कार्यक्रम के तहत उनके समग्र विकास के लिए हम युवाओं को समाज में जागरूकता फैलाना होगा।
उन्होंने युवाओं को स्वच्छ भारत मिशन, गरीबी मुक्त भारत, जन धन योजना, स्वयं सहायता समूह के संबंध में जानकारी दी तथा कौशल विकास का प्रशिक्षण प्राप्त कर युवाओं को आगे बढ़ने की बात कही। विशिष्ट अतिथि डॉक्टर लखन राम जंगली ने कहा कि हम युवाओं को हमारे समाज को नई दिशा देने के लिए संकल्पित होना होगा। हमें राष्ट्रीय भावना राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भाव एवं सर्वभौमिक्ता को बढ़ावा देना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के अध्यापक राम लखन यादव ने किया। यहां जयंत प्रसाद, रविकांत गुप्ता, राम सकल, अशोक कुमार, हेमंत, नेहरू युवा केंद्र के लेखाकार प्रमोद कुमार, आशीष गुप्ता, आलोक, विजय, विशाल, रंजीत मौजूद रहे।