{"_id":"5c1a912cbdec2256c93f75eb","slug":"41545244972-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने ब्लॉक पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने ब्लॉक पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैनी। स्थानीय ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने बुधवार को नगवां ब्लॉक पर प्रदर्शन किया और कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी की। कोटेदार पर राशन देने में धांधली करने और परेशान करने का आरोप लगाया। उसके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की।
नगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत वैनी के राशन कार्ड धारकों ने बुधवार के दिन कोटेदार वैनी के खिलाफ ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर विरोध किया। राशन कार्ड धारकों ने आरोप लगाया कि कोटेदार अनाज देने में धांधली कर रहा है। सिकंदर का कहना है कि कोटेदार चार दिन से बुलाकर अनाज नहीं दे रहा है। संदीप कुमार, विवेक कुमार, चंचला का कहना है कि कोटेदार पांच यूनिट की जगह तीन यूनिट ही अनाज दे रहा है। कम देने के बारे में पूछने वालों को भगा दे रहा है। एक यूनिट पर 10 रुपये अलग से मशीन चलवाई भी वसूल रहा है। ग्रामीणों ने बीजवार के कोटेदार पर भी परेशान करने का आरोप लगाया। कोटेदार मशीन से निकली पर्ची भी नहीं दे रहा। कोटेदार का कहना है कि मशीन में गड़बड़ी होने से कार्डधारकों का अंगूठा निशान नहीं मिल रहा है। इससे परेशानी झेलनी पड़ रही है। उधर, एसडीएम सदर शादाब असलम का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि इसकी शिकायत आई तो जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन में सिकंदर, वंदना, मुनिया, वीरेंद्र, गुलशन बानो, पूनम, बलिराम, हरिओम शामिल रहे।