{"_id":"5bfd86b7bdec2241c802e7ac","slug":"41543341751-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग ने रोकवाया सामुदायिक शौचालय का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग ने रोकवाया सामुदायिक शौचालय का निर्माण
Updated Tue, 27 Nov 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुर्क। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से कराए जा रहे सामुदायिक शौचालय के निर्माण को सोमवार को वन विभाग ने रोकवा दिया। वन विभाग ने काम रोकने के लिए नगर पंचायत को नोटिस भेजा और निर्माण स्थल को वन भूमि बताया। इस पर नगर पंचायत ने कार्य बंद कर दिया है। चुर्क नगर पंचायत में वार्ड एक और वार्ड चार में साढ़े नौ-नौ लाख रुपये की दर से दो सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जाना है। इसे लेकर धन की भी स्वीकृति हो चुका था। सोमवार की सुबह नगर पंचायत प्रशासन ने वार्ड नंबर एक में स्वीकृत शौचालय का निर्माण कराना शुरू किया। इसकी जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शौचालय का निर्माण रोकवा दिया। साथ ही नगर पंचायत कार्यालय में एक नोटिस भी भेजा, जिसमें निर्माणाधीन शौचालय स्थल को वन भूमि बताया गया है। वन विभाग के चुर्क रेंज के रेंजर जगदीश सिंह ने बताया कि सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य वन भूमि में कराया जा रहा हे। इसलिए मौके का मुआयना कर नगर पंचायत को काम रोकने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह निर्माण कार्य पूरी तरह से अवैध है। इसलिए कार्य रोकवा दिया गया है। उधर नगर पंचायत की अध्यक्ष गीता देवी का कहना है कि वार्ड नंबर एक में जहां शौचालय का निर्माण हो रहा है, वह बंजर जमीन है। वन विभाग की जमीन नहीं है। कुछ लोगों ने वन विभाग में शिकायत की थी। वन विभाग की ओर से कोई नोटिस नहीं मिला है और न ही काम बंद है। शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन