फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अभिकर्ताओं को जागरूक करने की मिली जिम्मेदारी

अभिकर्ताओं को जागरूक करने की मिली जिम्मेदारी

Sat, 17 Nov 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
अभिकर्ताओं को जागरूक करने की मिली जिम्मेदारी
सोनभद्र। विकास भवन के सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय बचत डाक अभिकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें अभिकर्ताओं को ग्रामीण इलाकों में भ्रमण कर लोगों को बचत के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान अभिकर्ताओं ने अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया।
विज्ञापन

सहायक निदेशक बचत संतलाल यादव ने कहा कि लोगों को डाकघर से संचालित आरडी, किसान विकास पत्र, राष्ट्रीय बचत पत्र समेत अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दें। साधन सहकारी समितियों पर धान विक्रेताओं को राष्ट्रीय बचत योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रेरित करें। अभिकर्ताओं को 45 दिन पूर्व ही नवीनीकरण से संबंधित समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करने की बात कहीं। इस दौरान अभिकर्ताओं की समस्याओं के निराकरण के संबंध में विचार विमर्श किया गया। रामनरायन गुप्ता, रमाकांत शुक्ला, विमलेश, अशोक कुमार, सीताशरण श्रीवास्तव, मोहित कुमार, नरेश प्रसाद, चंद्रधर, रामलखन सिंह, सुजाता शुक्ला, संतोष जायसवाल, गुलाब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed