फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   धरना समाप्त करने को भेजा पत्र

धरना समाप्त करने को भेजा पत्र

Sat, 13 Oct 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
धरना समाप्त करने को भेजा पत्र
अनपरा । उपश्रमायुक्त पिपरी ने जिला संविदा संयुक्त संघर्ष समिति को पत्र लिखकर अनपरा प्रबंधन की कार्यवाही का हवाला देकर धरना को समाप्त करने की बात कही है। सुरेन्द्र पाल ने उपश्रमायुक्त पिपरी को शुक्रवार को पत्र लिखकर अनपरा प्रबंधन की नीयत पर सवाल खड़ा किया था।
विज्ञापन

सुरेंद्र पाल ने कहा कि पूर्व में हुए समझौतों को इतना लंबी अवधि गुजर जाने के बाद भी प्रबंधन ने कोई कदम नहीं उठाया । जिससे यह साबित हो कि मजदूरों की समस्याओं को लेकर प्रबंधन गंभीर है। सच्चाई तो यह है कि मजदूर समस्याओं को लटकाने के उद्देश्य से प्रबंधन समझौता करता है और फिर मजदूरों को धोखा देकर अपने ही वायदे को भूल जाता है। हालात इस कदर बदतर हो गया है कि परियोजना के अंदर मजदूर आतंक के साये में ड्यूटी कर रहा है। वेतन भुगतान के समय कार्य से निकालने की धमकी देकर शोषण किया जा रहा है। मजदूर सुरक्षा उपकरण की मांग करता है तो कार्य से निकालने की धमकी दी जाती है।प्रबंधन जिन दो लोगों को अपना प्रतिनिधि बनाकर भेजता है उनमें से एक मुख्य महाप्रबंधक के पीए रामजनम यादव कोई जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं होते हैं। मुन्ना मलिक, गनेश सिंह, रामअशीष सिंह, मुक्तेश यादव, ओमप्रकाश सिंह, जितेंद्र कुमार,विनीद मौर्य,तुलसी राम,बाबूलाल गुप्ता,मनोज गुप्ता आदि ने श्रमायुक्त की इस पहल का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed