फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बिजली और पेयजलापूर्ति ठप

बिजली और पेयजलापूर्ति ठप

Tue, 02 Oct 2018 11:46 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
बिजली और पेयजलापूर्ति ठप
सोनभद्र। राबर्ट्र्सगंज ब्लॉक के करमा गांव में सोमवार की रात 11 हजार वोल्टेज का तार टूट कर ट्रैक्टर पर गिर पड़ा। उसकी चिंगारी से ट्रैक्टर में आग लग गई। इसकी सूचना मिलने पर बिजली कर्मियों ने आपूर्ति ठप कर दी। अवर अभियंता इंद्रजीत रावत लाइनमैन को लेकर तार जोड़वाने के लिए पहुंचे। लेकिन ग्रामीणों ने आग से ट्रैक्टर का हुए नुकसान का मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर तार जोड़ने से रोक दिया। जिससे दर्जन भर से अधिक गांवों में बिजली और पेयजलापूर्ति ठप है।
विज्ञापन

सोमवार की रात करीब नौ बजे बिजली का तार रामलोचन सिंह के ट्रैक्टर पर गिर पड़ा, जिससे ट्रैक्टर में आग लग गई। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति ठप कराया और आग को बुझाया। बिजली सप्लाई बंद होने से धौरहरा पंप हाउस से करमा, गणेशपुर, करकोली समेत अन्य गांवों में पानी की आपूर्ति नहीं हुई। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे लाइनमैन तार जोड़ने के लिए गया तो ग्रामीणों ने तार जोड़ने से मना किया। लाइनमैन ने अपने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। कुछ देर बार अवर अभियंता इंद्रजीत रावत ने मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों ने कहा कि जब तक विभागीय अधिकारी ट्रैक्टर में हुए नुकसान का मुआवजा और क्षेत्र के जर्जर तारों को बदलवाने का आश्वासन नहीं देंगे, तब तक तार को नहीं जोड़ने दिया जाएगा। विरोध के चलते शाम तक तार नहीं जोड़ा सका। उधर बिजली विभाग के एक्सईएन एसके सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय एसडीओ को ग्रामीणों को समझा-बुझाकर तार जुड़वाकर आपूर्ति बहाल कराने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। जरूरत पड़ेगी तो पुलिस प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed