{"_id":"5ba53326867a557e8327c867","slug":"41537553190-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण कम नहीं होगा तो स्वच्छता कैसे होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण कम नहीं होगा तो स्वच्छता कैसे होगी
Updated Fri, 21 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र । भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की राबर्ट्सगंज स्थित दंडइत बाबा मंदिर परिसर में शुक्रवार को हुई बैठक में जिले में बढ़ रहे प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि एनजीटी की रिपोर्ट चौंकाने वाली है। जनपद सबसे ज्यादा प्रदूषित है, बावजूद उस पर रोकथाम के उपाय नदारद है।
लोकसभा राबर्ट्सगंज यूथ अध्यक्ष आशुतोष कुमार दूबे ने कहा कि प्रदूषण पर रोकथाम के लिए जिला प्रशासन से पहल करने की मांग पहले की गई थी। उस वक्त पार्टी ने प्रदूषण हटाओ, जिला बचाओ का नारा देते हुए चारों विधान सभाओं में जागरूकता अभियान भी चलाया था लेकिन इसका असर किसी पर नहीं पड़ा। हैरत की बात यह है कि अब तमाम लोग जिले में स्वच्छता अभियान की बात कर रहे है, लेकिन सच्चाई यह है कि जब प्रदूषण ही नहीं कम होगा, तब स्वच्छता कैसे रहेगी। महासचिव सरफुद्दीन खान ने कहा कि जिले में अंधाधुंध कटान से वृक्षों की कमी होती जा रही है। ऐसे में पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। सचिव शांतनू श्रीवास्तव ने जिले में बढ़ रहे कुपोषण बच्चों पर चिंता व्यक्त की। संचालन संजय दूबे ने किया और युवा नेता श्रीकांत मिश्र, ओंकार पांडेय, शैलेंद्र चतुर्वेदी, अरुण सोनी, धीरज मौर्य, संतोष सिंह, मनीष जायसवाल, साहिल खां, प्रदीप त्रिपाठी, राम सिंह, शुभम पांडेय, महेश आदि ने संबोधित किया।