{"_id":"5b33cf504f1c1bfa6e8ba38c","slug":"41530122064-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धंधरौल बांध पर आज होगा किसान सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धंधरौल बांध पर आज होगा किसान सम्मेलन
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। मिर्जापुर व सोनभद्र के खेतों की प्यास मिटाने वाले धंधरौल बांध को बने गुरुवार को सौ वर्ष पूरे हो जाएंगे। इसको लेकर सदर विधायक भूपेश चौबे ने बांध पर 28 जून को किसान सम्मेलन व दीपदान का आयोजन किया है। बुधवार को उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियां का जायजा लिया।
विधायक बॉध स्थित तार घर पर पहुंचे और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। कहा कि जिले के लोग यदि जागरूक हों तो धंधरौल बॉध सैकड़ों वर्ष तक आगे भी उनके लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने अधिकारियों के साथ यहां बैठक भी किया। इसमें बॉध से निकली नहर व अन्य माइनरों समेत इससे जुड़ी अन्य छोटी-बड़ी सभी माइनरों के स्वरूप पर चर्चा की गयी। सिंचपाल व अमीन ने टूट-फूट व कटाव की रिपोर्ट प्रस्तुत की। विधायक ने कहा कि बांध के लिए गुरुवार का दिन ऐतिहासिक है। इसके संरक्षण व क्षमता वृद्धि के सभी पहलुओं पर अधिकारी गंभीर हैं। जिले के जिन गांवों तक बांध का पानी पहुंचना चाहिए, उसे उन गांवों तक पहुंचाने का संकल्प अधिकारियों ने लिया है। 28 जून को बॉध पर होने वाला कार्यक्रम जिले के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे जिला ही नहीं प्रदेश में जल संरक्षण की एक अलख जगेगी।