{"_id":"5b3282834f1c1bb0318b8d3f","slug":"41530036867-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलनिकासी की व्यवस्था न होने पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलनिकासी की व्यवस्था न होने पर फूटा गुस्सा
Updated Tue, 26 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। नगर पालिका क्षेत्र में जलनिकासी की व्यवस्था, ट्रामा सेंटर, बर्न यूनिट चालू कराने समेत अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को सदर तहसील में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। जिला अस्पताल में मरीजों का अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहा है। मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में उपचार करना पड़ रहा है। रोस्टर के अनुसार शहर और गांवों में बिजली आपूर्ति नहीं हो रही। प्रदेश सरकार गरीबों का शोषण कर रही है। मच्छरोधी दवाओं का छिड़काव न होने से मच्छरों की भरमार है। नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा आश्रय गृह सेल्टर में ताला लगा दिया गया है। संचालन अल्पसंख्यक सभा के नगर अध्यक्ष जुनैद अंसारी ने किया। जिला सचिव गुलाम यासीन, मुन्ना कुशवाहा, मोती कोल, राजेश यादव, गोपाल मौर्य, संदीप सिंह, धीरज, शकील अहमद आदि मौजूद रहे।
े