{"_id":"5ac125264f1c1bc8618b4dfd","slug":"41522607398-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना देंगे संविदा कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना देंगे संविदा कर्मी
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (दुद्धी)। विद्युत संविदा कर्मचारियों की बैठक रविवार को वन विभाग के गेस्ट हाउस में हुई। इसमें मांगों को लेकर पांच अप्रैल को अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल कार्यालय राबर्ट्सगंज पर धरना देने और फिर वहां से दिल्ली रवाना होने पर चर्चा हुई। आंदोलन को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष भोला सिंह कुशवाहा ने की और संचालन विनोद कुमार ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विद्युत निजीकरण के विरोध में केंद्रीय कार्यकारिणी के निर्धारित तिथि को दिल्ली में सत्याग्रह व धरना दिया जाएगा। उन्होंने सभी संविदा कर्मियों से यह अपील किया कि वे निर्धारित समय पर आंदोलन में हिस्सा लें। नौ अप्रैल से संयुक्त संघर्ष समिति के 72 घंटे के कार्य बहिष्कार के आंदोलन को सफल बनाने के लिए समर्थन देने का एलान भी उन्होंने किया। कहा कि यूपी सरकार निजीकरण का फैसला लेकर हर वर्ग पर बोझ डालने का प्रयास कर रही है। यह कर्मचारियों के साथ ही उपभोक्ताओं का भी उत्पीड़न है। इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में शिव प्रसाद, अहमद अली, राजेंद्र कुमार, राजेश कुमार पटेल, गंगा प्रसाद, श्याम दास मौजूद रहे।