{"_id":"5a9adc9b4f1c1b8e328b4fd4","slug":"41520098459-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर मनबढों ने दंपती को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर मनबढों ने दंपती को पीटा
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के गोरडीहा गांव में गुरुवार की रात पुरानी रंजिश में मनबढों ने दंपती समेत तीन पिटाई कर दी। घर में घुसकर घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। शुक्रवार को घायल हरिवंश शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने सगे तीन भाइयों के खिलाफ घातक हथियारों से चोट पहुंचाने समेत विभिन्न धाराओं मेें मुकदमा पंजीकृत किया है।
गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे हरिवंश होलिका दहन करने के लिए घर से गांव में जाने की तैयारी कर रहा था। उसी वक्त गांव के ही कुछ लोग सफेद रंग बोलेरो में सवार होकर उसके दरवाजे पर पहुंचे और घर में घुस कर उसकी पिटाई कर दी। हरिवंश का आरोप है कि हमलावरों ने बंदूक के कुंदे से उसे मारा। उसे बचाने के लिए उसकी पत्नी और बेटा गया तो हमलावरों ने उनकी भी पिटाई कर दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि घायल की तहरीर पर श्याम बाबू, उसके भाई श्याम बाबू और लक्ष्मण के खिलाफ घर में घुसकर घातक हथियारों से चोंट पहुंचाने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।