फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अराजकतत्वों ने अलग कर दी मालगाड़ी की बोगी

अराजकतत्वों ने अलग कर दी मालगाड़ी की बोगी

Tue, 27 Feb 2018 12:44 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
अराजकतत्वों ने अलग कर दी मालगाड़ी की बोगी
चोपन। रेलवे स्टेशन से उत्तर अंतिम सिग्नल के पास खड़ी मालगाड़ी की सोमवार की दोपहर में कुछ अराजक तत्वों द्वारा बोगी अलग कर दी, जिससे मालगाड़ी दो भागों में बट गई। संयोग अच्छा था कि गार्ड ने देख लिया नहीं तो किसी अनहोनी से इंकार नही किया जा सकता था। दोपहर लगभग 2:30 बजे चुनार की तरफ से एक खाली मालगाड़ी चोपन आ रही थी। लाइन न मिलने की वजह से उसे सिग्नल पर खड़ी रही। कुछ देर बाद जब सिग्नल मिलने के बाद चालक ने मालगाड़ी आगे बढ़ाया तो उसका आधा हिस्सा वहीं रह गया और आधा हिस्सा चल पड़ा। यह देख पीछे बैठा गार्ड विकास कुमार घबरा गया और तुरंत वाकी-टाकी से चालक से संपर्क कर गाड़ी रुकवाई और फिर बैक कर अलग हो चुकी बोगियों को जोड़कर गाड़ी स्टेशन पर लाकर खड़ी किया। गार्ड विकास कुमार का कहना था कि सिग्नल पर गाड़ी खड़ी होने के दौरान किसी अराजकतत्व ने यह हरकत की है। इस दौरान लगभग आधा घंटे मालगाड़ी सिग्नल पर ही खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed