फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Murder FIR registered in the case of a property dealer's suspicious death.

Sonebhadra News: प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध मौत मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Tue, 13 Oct 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Murder FIR registered in the case of a property dealer's suspicious death.
सोनभद्र/घोरावल। घोरावल कस्बे में गत दो अक्तूबर की रात प्रॉपर्टी डीलर ओमप्रकाश रामनिहोर भारद्वाज की संदिग्ध मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। बेटों का आरोप है कि उनके पिता की हत्या की गई है। व्यावसायिक विवाद की आशंका के साथ ही घटना में वाराणसी के एक प्रॉपर्टी डीलर व अन्य पर वारदात में शामिल होने का शक जताया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या या आत्महत्या की स्थिति स्पष्ट न होने पर पुलिस दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है। घोरावल के वार्ड चार निवासी विकास और आकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि गत दो अक्तूबर की रात 10 से 11 बजे के बीच उनके पिता ओमप्रकाश की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। उन्हें शक है कि इस घटना में प्रॉपर्टी डीलिंग का कारोबार करने वाले वाराणसी कपसेठी निवासी विवेक मिश्रा और उनके साथ तीन अन्य पर घटना में शामिल होने का शक जताया गया है। दावा किया गया था कि व्यापार के संबंध में उन लोगों के साथ उनके पिता ने घर पर ही मीटिंग रखी थी। इन्हें बात की आशंका और विश्वास है कि पैसों के लालच में उक्त आरोपियों ने सोची-समझी साजिश के तहत उनके पिता की हत्या करा दी। घोरावल कोतवाली प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तरफ से लगाए गए आरोपों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है। सभी संभावित पहलुओं को दृष्टिगत रखते हुए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed