फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Truck runs over cousins; one dead.

Sonebhadra News: चचेरे भाइयों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत

Tue, 13 Oct 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Truck runs over cousins; one dead.
जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाऊस पर सड़क हादसे में मृतक के शोकाकुल परिजन। संवाद
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के जैत गांव के पास रविवार देर रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां गोविंद (37) को मृत घोषित कर दिया गया। सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शाहगंज थाना क्षेत्र के अतरवा निवासी गोविंद अपने चचेरे भाई गुंजालाल के साथ बाइक से नईबाजार में बिरहा सुनने जा रहे थे। रात करीब 10 बजे जैत गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां गोविंद की मौत हो गई। अपराध निरीक्षक बनारसी यादव के मुताबिक, अस्पताल मेमो के जरिए घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed