फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   जन सुनवाई में विधायक ने सूनी समस्या

जन सुनवाई में विधायक ने सूनी समस्या

Mon, 25 Dec 2017 10:13 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
जन सुनवाई में विधायक ने सूनी समस्या
विंढमगंज। अपना दल कार्यालय पर सोमवार को जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ। दुद्धी विधायक हरिराम चेरो ने लोगों की समस्याओं को सुना। ग्राम पंचायत बुटबेढ़वा, मूड़ी सेमर, हरना कछार, सलैयाडीह, धरती डोलवा के ग्रामीणों ने अपने इलाके की जन समस्या से विधायक को पत्र के माध्यम से अवगत कराया। विधायक ने श्रवण पासवान के बेटे जिसकी मृत्यु रेणुकूट रेलवे लाइन पर हुई थी के बारे में रेणुकूट चौकी प्रभारी से वार्ता कर तत्काल कार्रवाई की बात कही। हरनाकछार ग्राम पंचायत के दुर्गा स्वयं सहायता समूह की शकुंतला देवी ने इलाहाबाद बैंक मैनेजर पर घूस लेकर पैसा देने का आरोप लगाया। विधायक ने एसडीएम को कागज प्रेषित कर तत्काल कार्रवाई करने की बात कही। इस दौरान उदय कुमार जायसवाल, लवकुश चंद्रवंशी, विजय पासवान, सुधीर पासवान, जितेंद्र चंद्रवंशी, पवन रजक, गिरवर पासवान, सुरेंद्र पासवान, रवि पटेल, छोटू जायसवाल, धर्मेंद्र गुप्ता, दीक्षा गुप्ता, राजाराम चंद्रवंशी, अर्जुन वियार, महेंद्र खरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed