{"_id":"59ff548e4f1c1b74698b9af2","slug":"41509905550-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में महिला की मौत, छह घायल
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले में शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए।
देर शाम घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खडेहड़ा गांव के समीन खलियारी-घोरावल मार्ग पर ओवरटेक की चक्कर में बस ने आटो में टक्कर मार दी। आटो पलटने से उसमें सवार किशोरी समेत चार घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। घोरावल की तरफ से बस शाहगंज की ओर जा रही थी। जबकि शिवद्वार से दर्शन कर आटो सवार औराही की ओर जा रहे थे। पुलिस ने महुआंव गोसाईं निवासी संतरा (45) पत्नी रामजियावन, नौडीहा निवासी रनिया (9) समेत चार घायल हो गए। सीएचसी में उपचार के दौरान संतरा की मौत हो गई। रविवार को जिला अस्पताल में पुलिस ने शव का पीएम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया। दूसरी घटना खरूआव गांव केे समीप हुई। आटो और बाइक की भिडंत हो गई। इस हादसे में सरवट गांव निवासी राहुल सिंह (17) घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने राहुल को रेफर कर दिया। सलखन: चोपन थाना क्षेत्र के अवई गांव के समीप खड़े ट्रक में पीछे से बाइक सवार घुस गए। पुलिस ने दुर्घटना में बाइक सवार घायलों को जिला अस्पताल ले गए। पुलिस ने बताया कि चोपन निवासी रमेश (25) और मकरीबारी गांव निवासी जितेेंद्र (24) को बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।