फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बालू ठेकेदारों पर जुर्माना में अपना रहे दोहरी नीति

बालू ठेकेदारों पर जुर्माना में अपना रहे दोहरी नीति

Wed, 01 Nov 2017 11:50 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
बालू ठेकेदारों पर जुर्माना में अपना रहे दोहरी नीति
अवैध खनन करने वाले बालू के ठेकेदार नदियों का चीर हरण करने में जुटे हैं तो अफसर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर दोहरी नीति अपना रहे हैं। अवैध खनन और नदी में अस्थाई पुल बनाने के मामले में आगरा की पीएनसी कंपनी के निदेशक के खिलाफ न सिर्फ मुकदमा दर्ज हुआ था बल्कि महीनों तक साइड बंद रही। वहीं सोमवार को दुद्धी की पिपरडीह और नगवां बालू साइड पर भारी मात्रा में अवैध खनन की पुष्टि होने के बाद महज जुर्माना लगाकर अफसर मामले को रफा दफा करने में जुटे रहे। वहीं खनन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पिपरडीह पर अवैध खनन की मात्रा काफी कम दिखाई गई है। अगर इसकी जांच फिर से हो तो जुर्माना की राशि दो गुनी से अधिक हो जाएगी।
विज्ञापन

बताते चलें कि सोमवार को दुद्धी तहसील के पिपरडीह और नगवां बालू साइड पर तहसील प्रशासन के साथ खान विभाग की टीम ने छापा मारा था। इस दौरान दोनों साइडों पर अवैध खनन की पुष्टि हुई थी। खान विभाग ने नगवां की डर्बी बालू साइड पर 1760 घनमीटर अवैध खनन की रिपोर्ट दी। राजस्व से जुड़े सूत्र बताते हैं कि पिपरडीह साइड पर 14 सौ से लेकर 2000 घनमीटर तक अवैध खनन हुआ है मगर रिपोर्ट में महज 450 घनमीटर का अवैध खनन दिखाया गया। सूत्र बताते हैं कि पिपरडीह में साइड पर 60 हजार घनमीटर एक लाट की लीज स्वीकृत हुई है। जबकि ठीक बगल में दो लाट खाली है। इसकी रायल्टी 615 रुपये है। अवैध खनन की पुष्टि होने पर 615 रुपये रायल्टी का पांच गुना जुर्माना लगाने का प्राविधान है। ऐसे में जुर्माना की राशि काफी अधिक हो जाती। इस नाते 450 घनमीटर ही दिखाया गया। इसका पांच गुना खनिमुख मूल्य जोड़ कर जुर्माना की राशि 21 लाख हुई है। जबकि नगवां बालू की रायल्टी 250 रुपये से अधिक है इस नाते जांच में यहां अवैध खनन 1760 घनमीटर दिखाया गया। रायल्टी कम होने के नाते नगवां के ठेकेदार को 26 लाख का जुर्माना ठोंका गया। वहीं खनन प्रभारी एवं डिप्टी कलेक्टर अशोक कुमार यादव कहते हैं जांच में जो भी गड़बड़ी मिली है उस पर कार्रवाई की गई है। दोनों ठेकेदारों पर 47 लाख का जुर्माना ठोंकते हुए रायल्टी कोड लाक कर दिया गया है। पीएनसी के समय शासनादेश विभाग के पास नहीं था इस नाते मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed