फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   चेयरमैन के तीन और सभासद के 42 नामाकंन पत्र बिके

चेयरमैन के तीन और सभासद के 42 नामाकंन पत्र बिके

Sun, 29 Oct 2017 11:30 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
चेयरमैन के तीन और सभासद के 42 नामाकंन पत्र बिके
सोनभद्र। नगर निकाय चुनाव के लिए रविवार को नामांकन पत्रों की खरीद शुरू हो गई है। सदर तहसील में राबर्ट्सगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों ने छह सेट में पर्चा लिया। वहीं, नगर पालिका एवं सात नगर पंचायतों के सदस्य पद के लिए लिए 42 नामाकंप पत्र लिए गए। दुद्धी, पिपरी, चोपन, रेणुकूट, घोरावल, चुर्क-गुर्मा और ओबरा में अध्यक्ष पद के लिए एक भी पर्चा नहीं लिया गया। यहां के निर्वाचन अधिकारी प्रत्याशियों की राह देखते रहे। पहले दिन नामांकन स्थल पर चहल-पहल नहीं रही। सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज तहसील में अलग-अलग कक्ष में राबर्ट्सगंज नगर पालिका, नगर पंचायत चुर्क-गुर्मा, चोपन और ओबरा के रिटर्निंग आफिसर और सदस्य पद के लिए एआरओ बैठे हुए थे। निर्वाचन अधिकारी/न्यायकि एडीएम कुंवर बहादुर सिंह से राबर्ट्सगंज के अध्यक्ष पद के लिए पूर्व नगर पालिका चेयरमैन विजय जैन समेत तीन लोगों ने छह सेट में नामाकंन पत्र लिया। वहीं नगर पंचायत चोपन, चुर्क-गुर्मा, ओबरा के एआरओ के यहां अध्यक्ष केे नामाकंन पत्र लेने कोई नहीं पहुंचा। हालांकि नपा राबर्ट्सगंज, नपं चोपन, ओबरा और चुर्क-गुर्मा में सदस्य पद के लिए करीब 15 फार्म बिका। यहां सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स के साथ सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी डटे रहे। एएसपी अरूण कुमार दीक्षित भी भ्रमणशील कर जायजा लेते रहे। सदर एसडीएम विशाल यादव ने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार नामाकंप पत्र वितरण करने की कार्रवाई की जा रही है। दुद्धी: तहसील में रेणुकूट, दुद्धी और पिपरी के निर्वाचन अधिकारी दिन भर बैठे रहे, लेकिन फार्म लेने के लिए कोई नहीं पहुंचा। एसडीएम भानू प्रताप सिंह ने कहा कि रेणुकूट, दुद्धी और पिपरी नगर पंचायत के सदस्य पद के लिए 27 फार्म बिका है। घोरावल: तहसील में निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी फार्म लेने वालों का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। एसडीएम सादाब असलम ने बताया कि अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए कोई भी नामाकंन पत्र नहीं बिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed