{"_id":"59b42d864f1c1be47f8b58f2","slug":"41504980358-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूकान की शीट उखाड़कर हजारों रुपये नकद चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूकान की शीट उखाड़कर हजारों रुपये नकद चोरी
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र (चोपन)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात को मुख्य बाजार में रेलवे इंटर कॉलेज के गेट के पास स्थित कॉपी किताब की दूकान में छत पर लगी सीमेंट की चादर उखाड़कर घुस गए। चोरों ने हजारों रुपये पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार की सुबह मामले की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
चोपन बाजार में स्थित न्यू चौरसिया पुस्तक केंद्र का मालिक शुक्रवार को देर शाम दुकान बंद कर घर चला गया। शनिवार की सुबह करीब सात बजे वह दूकान खोलने पहुंचा तो अंदर का नजारा देखकर अवाक रह गया। अंदर सारी किताबें और सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। गल्ले में रखा हजारों रुपए भी गायब था। चोर ऊपर लगी सीमेंट की चादर का नट बोल्ट खोलकर सीट ऊपर से हटा कर दूकान में घुसे थे। इसके पूर्व शुक्रवार के दोपहर को भी पुस्तक केंद्र से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित रेलवे कॉलोनी के एक आवास से भी दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस मौका मुआयना कर जांच पड़ताल में लगी हुई है।