{"_id":"628a78bde571df12247761f7","slug":"40-vehicles-seized-without-overloading-and-permit-sonbhadra-news-vns65496417","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोडिंग और बगैर परमिट के 40 वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोडिंग और बगैर परमिट के 40 वाहन सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरलोडिंग और बिना परमिट खनिज परिवहन करने वालों पर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। शनिवार की रात एडीएम सहदेव मिश्रा की अगुवाई में तीन एसडीएम, सीओ और खान विभाग की टीम ने वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान अधिकारियों ने ओवरलोड 40 ट्रकों को पकड़ कर सीज कर दिया। चेकिंग की भनक लगते ही कई बालू-गिट्टी लदे ट्रकों को जहां-तहां खड़ाकर चालक फरार हो गए। रात भर चेकिंग होने से पासरों की इस बात को लेकर नींद उड़ी रही कि कहीं उनके सेटिंग वाले वाहन न पकड़ लिए जाएं।
शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में ओवरलोडिंग व अवैध बालू-गिट्री के परिवहन पर रोक लगाने के लिए डीएम चंद्र विजय सिंह ने एडीएम सहदेव मिश्रा के नेतृत्व में टीमों का गठन किया है। शनिवार की रात एडीएम की अगुवाई में अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चला। लोढ़ी से चोपन तक एसडीएम सदर राजेश कुमार सिंह, सीओ राजकुमार तिवारी, एआरटीओ एसके राय, सीटीओ बद्री विशाल, खान निरीक्षक राहुल सिंह, खान निरीक्षक ईश्वर चंद्र, सर्वेयर संतोष पाल के नेतृत्व में सड़क मार्ग बालू-गिट्टी लदे ट्रकों को रोक कर चालकों से एमएम-11 और भार की जांच की। इस दौरान अधिकारियों ने 22 ट्रक को अवैध लोडिंग व परिवहन करते हुए पकड़ कर सीज कर दिया।
इसी प्रकार से ओबरा तहसील क्षेत्र के तहत चोपन में एसडीएम रमेश कुमार, तहसीलदार ओबरा, खनन विभाग के टीम ने संयुक्त रूप से अवैध लोडिंग व परिवहन करते हुए सात वाहनों को पकड़ कर कार्रवाई की। तहसील दुद्धी के अंतर्गत हाथीनाला व अन्य स्थानों पर एसडीएम दुद्धी शैलेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में अवैध परिवहन/ओवर्रलोडिंग करते हुए 11 वाहनों को पकड़ कर कार्रवाई की गई। रात भर सदर, ओबरा और दुद्धी तहसील क्षेत्र में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने खनिज संपदा का परिवहन करने वाले वाहनों की चेकिंग की।
विज्ञापन
सभी तहसील क्षेत्रों में ओवरलोडिंग और बगैर परमिट के गिट्टी-बालू का परिवहन करने वाले वाहनों और संचालको के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उपजिलाधिकारियों की अगुवाई में टीमें गठित की गई है। टीमों को प्रतिदिन जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। - सहदेव मिश्रा, अपर जिलाधिकारी।