{"_id":"629ba12f5f14c448533df3be","slug":"4-53-crore-six-council-schools-will-be-upgraded-sonbhadra-news-vns6572209100","type":"story","status":"publish","title_hn":"4.53 करोड़ से छह परिषदीय विद्यालय होंगे उच्चीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4.53 करोड़ से छह परिषदीय विद्यालय होंगे उच्चीकृत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालयों को उच्चीकृत करने के लिए शासन की तरफ से धनराशि जारी कर दी गई है। विद्यालय उच्चीकृत करने के लिए कवायद भी शुरू कर दी गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही विद्यालयों को उच्चीकृत करके हाईस्कूल तक की पढ़ाई शुरू करा दी जाएगी। जिले के सुदूर इलाकों में संचालित परिषदीय विद्यालयों का उच्चीकृत होने से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करने में सहूलियत होगी।
जिले के सुदूर इलाकों में छात्रों को एक ही छत के नीचे हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट तक की शिक्षा ग्रहण कराने के उद्देश्य से शासन स्तर से परिषदीय विद्यालयों का उच्चीकरण का प्लान तैयार कराया गया था। सुदूर इलाकों में संचालित ऐसे विद्यालयों की पूर्व में शासन की तरफ से सूची मांगी गई थी। जिस पर डीआइओएस कार्यालस से छह परिषदीय विद्यालय एवं तीन राजकीय हाईस्कूलों का उच्चीकृत किए जाने का प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय मऊ कला, कुसुम्हा, बेलहत्थी, कंपोजिट विद्यालय सृकृत व मारकुंडी घाट, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय खरहरा को उच्चीकृत करते हुए यहां हाईस्कूल तक की पढ़ाई शुरू कराई जानी है। इन विद्यालयों का हाईस्कूल तक उच्चीकृत करने के लिए शासन से प्रति विद्यालय 75.65 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसी राशि में से 6.14 लाख रुपये विद्यालय के फर्नीचर पर खर्च होंगे। डीआईओएस कार्यालय में मिली जानकारी के मुताबिक पहले किस्त में पचास प्रतिशत धनराशि विद्यालयों के उच्चीकृत करने के लिए मिला है। इसके लिए एजेंसियों का चयन भी कर लिया गया है।