फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   37 thousand blown from the account on the pretext of giving reward

Sonebhadra News: रिवार्ड देने के झांसे में खाते से उड़ाए 37 हजार

Sun, 29 Jan 2023 09:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 09:44 PM IST
विज्ञापन
37 thousand blown from the account on the pretext of giving reward
साइबर जालसाज नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को चूना लगा रहे हैं। ताजा मामला दुद्धी नगर का है। एक दुकानदार को फोन पे आईडी बनाकर रिवार्ड देने के बहाने जालसाजों ने 37 हजार रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में की है।
विज्ञापन

रामनगर कस्बा निवासी राजीव रंजन ने बताया कि दो दिन पहले उनकी दुकान पर एक व्यक्ति पहुंचा और खुद को फोन पे कंपनी का कर्मचारी बताते हुए उसने दुकान के अलग-अलग दिशा से फोटो खींचे। सोमवार की दोपहर में उसे एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को फोन पे कंपनी के कस्टमय केयर का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उसका फोन पे एकाउंट चालू हो गया है। कंपनी से जुड़ने के लिए उन्हें रिवार्ड (इनाम) दिया जा रहा है। इसे पाने के लिए जैसे ही उसने प्रक्रिया शुरू की, उसके खाते से पांच बार में 36997 रुपये कट गए। जब उसने फोन करने वाले से इसकी शिकायत की तो उसने आगे और लिंक भेजकर उस पर क्लिक करने को कहा। ठगी का अहसास होते ही उसने फोन काट दिया। पीड़ित ने पुलिस को सूचना देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed