फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   35 diarrhea patients admitted to district hospital in 72 hours

Sonebhadra News: 72 घंटे में डायरिया के 35 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती

Tue, 23 Jul 2024 04:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
35 diarrhea patients admitted to district hospital in 72 hours
मौसम में उतार-चढ़ाव और बारिश के बाद धूप के चलते जिले में डायरिया का प्रकोप बढ़ने लगा है। अकेले जिला अस्पताल में ही पिछले 72 घंटे में 35 से अधिक मरीज भर्ती हुए हैं। सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार ने स्वास्थ्य कर्मियों को स्टॉप डायरिया अभियान के तहत सतर्क रहकर तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती जुगैल के खरहा निवासी सविता (4) के पिता रामलाल ने बताया कि गांव में एक ही हैंडपंप है, जो लाल पानी देता है। इसी पानी का सेवन लोग करते हैं। वहीं दूषित जल के सेवन से नई बाजार निवासी आदित्य (3), मधुपुर निवासी खुशबू (16) और बघुआरी निवासी रानी (18) भी अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा नगवां, चतरा और चोपन ब्लॉक के विभिन्न गांवों से मरीज भर्ती किए हैं। अधिकांश मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य कर्मियों के मुताबिक सभी सीएचसी-पीएचसी पर भी रोजाना तीन से चार मरीज पहुंच रहे हैं। ऐसे में सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार की ओर से स्वास्थ्य कर्मचारियों को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशाओं को डायरिया प्रभावित घरों में ओआरएस, जिंक की गोली और ब्लीचिंग पाउडर वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक गांव के प्रत्येक ऐसे घर जहां पांच साल तक के बच्चे मौजूद हैं, उन्हें दो-दो पैकेट ओआरएस वितरित किया जा रहा है।

सीएमओ ने बताया कि लोगों को शुद्ध पेयजल के सेवन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से पानी उबाल कर पीने, बासी भोजन से परहेज करने, खुले में शौच न जाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed