फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   34 government schools will be beautified with Project Alankar

Sonebhadra News: प्रोजेक्ट अलंकार से संवारे जाएंगे 34 राजकीय विद्यालय

Sun, 03 Mar 2024 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
34 government schools will be beautified with Project Alankar
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार के निर्देशन में प्रोजेक्ट अलंकार योजना का शुभारंभ रविवार को हुआ। मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से प्रोजेक्ट अलंकार के तहत जिले के 34 राजकीय विद्यालयों में होने वाले निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

गाेरखपुर में हुए मुख्य कार्यक्रम का प्रसारण जिले के डायट परिसर में हुआ। यहां कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद पकौड़ी लाल कोल, अपना दल-एस के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, डायट प्राचार्य प्रकाश सिंह, ब्लॉक प्रमुख सदर अजीत रावत मौजूद रहे। अतिथियों ने विभिन्न कार्यों के शिलापट्ट का अनावरण किया।
विज्ञापन

डीआईओएस राजेंद्र यादव ने बताया कि सत्र 2023-24 में इस योजना के अंतर्गत जिले के 34 राजकीय विद्यालयों का चयन हुआ है। राजकीय इंटर कॉलेज घोरावल में 10 कक्षा कक्ष, राजकीय इंटर कॉलेज कोन में तीन कक्षा कक्ष के निर्माण सहित विभिन्न राजकीय विद्यालयों में मल्टीपरपज हाल, पुस्तकालय कक्ष, भौतिक-रसायन विज्ञान प्रयोगशाला, जीव विज्ञान प्रयोगशाला, अतिरिक्त कक्षा कक्ष व स्वच्छ पाइप पेयजल योजना के कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए प्रथम किस्त की धनराशि के रूप में 10.40 करोड़ रुपये शासन से अवमुक्त कर दिया गया है। कार्यदाई संस्था के रूप में उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड यूपीपीसीएल मिर्जापुर इकाई को नामित भी कर दिया गया है।

कार्यक्रम में डीएवी स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। इस मौके पर माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय के जिला समन्वयक अरविंद सिंह, वरिष्ठ सहायक कमलेश यादव, विजय दुबे आदि मौजूद रहे। संचालन आनंद त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed