फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   33 kg of ganja was being taken from Odisha to Varanasi four arrested

Sonebhadra News : ओडिशा से वाराणसी की ओर ले जा रहे थे 33 किलो गांजा, चार गिरफ्तार, पुलिस कर रही जांच

Sat, 22 Feb 2025 10:58 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 22 Feb 2025 10:58 PM IST
सार

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के लोढ़ी के पास से पुलिस को सफलता मिली है।ओडिशा से वाराणसी की ओर जा रहे रहे 33 किलो गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि दो कारें भी बरामद की गई है और अब पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
33 kg of ganja was being taken from Odisha to Varanasi four arrested
पुलिस की जीप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राॅबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने शनिवार को 33 किलोग्राम गांजे के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया। दो कारें भी बरामद की गई हैं। चारों तस्कर वाराणसी के रहने वाले हैं। ये ओडिशा से गांजा लेकर वाराणसी जा रहे थे।

विज्ञापन


रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में प्रेसवार्ता में एएसपी कालू सिंह ने बताया कि शनिवार की रात पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर लोढ़ी स्थित एक ढाबे के पास घेराबंदी कर दो कार को रोका। अर्टिगा कार की सीट पर छह बंडल में 33 किलो गांजा रखा था। दूसरी कार में तस्कर थे।
विज्ञापन


उन्होंने पूछताछ में बताया कि वह ओडिशा के संभलपुर से गांजा ला रहे थे। इसे वह वाराणसी में खुद बेचते हैं। आरोपियों की पहचान वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र के तारापुर गांव निवासी शशिकांत सिंह, अमित सिंह, नुआंव गांव निवासी दिव्यांशु सिंह, नुआंव डाफी निवासी अंकित सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तस्करी में शामिल उनके एक अन्य साथी की भी तलाश जा रही है। उनके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। एएसपी ने बताया कि बरामद गांजे की कीमत करीब साढ़े छह लाख है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed