फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बेहतर मतदान वाले केंद्रों के प्रधान होंगे सम्मानित

बेहतर मतदान वाले केंद्रों के प्रधान होंगे सम्मानित

Mon, 13 May 2019 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
बेहतर मतदान वाले केंद्रों के प्रधान होंगे सम्मानित

विज्ञापन
सोनभद्र। हरसेवानंद इंटर कालेज चुर्क में मतदाता जागरूकता और आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को लेकर ग्राम प्रधानों को आदर्श चुनाव आचार संहिता का पाठ पढ़ाया गया।
डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि मतदाता जन जागरूकता को ग्राम प्रधान जन आंदोलन का रूप दें। बेहतर मतदान प्रतिशत के मतदान केंद्रों के प्रधानों को सम्मानित भी किया जाएगा। हौसला और दृढ़ इच्छाशक्ति से बड़ा सा बड़ा मुकाम को हासिल किया जा सकता है। गाम प्रधानों के उत्साह से भरोसा बढ़ रहा है कि 19 मई को होने वाले मतदान में मतदाता अधिकाधिक मतदान करेंगे।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि पिछले चुनाव में जिले का मतदान प्रतिशत करीब 50 फीसदी था। इसे सबके सहयोग से बढ़ाकर 70 प्रतिशत से अधिक करना है। उन्होंने कहा कि बेहतर, अधिकाधिक मतदान कराने वाले ग्राम प्रधानों को पहली बार मतदाताओ को घर से बुलाने व बूथों पर सहयोग करने के लिए तैनात किए गए मतदाता जागरूकता वालेंटियरों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ने से जिले के नागरिकों का मान बढ़ेगा और लोकतंत्र भी मजबूत होगा। बताया कि विधान सभा राबर्ट्सगंज व दुद्धी में शाम चार बजे तक ही मतदान होगा। इसलिए विधान सभा दुद्धी क्षेत्र के मतदाता तत्परता के साथ समय का ध्यान रखते हुए मतदान करने की कोशिश करें। समारोह को सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी, एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, डीपीआरओ आरके भारती, ब्रांड अंबेसडर अभय कुमार शर्मा ने भी संबोधित किया। संचालन शमीम अहमद ने किया। इस मौके पर जिले के प्रधान सहित कार्यक्रम से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed