{"_id":"5cd859c6bdec2207066c9903","slug":"31557682630-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। चुनाव के दौरान अफवाह फैला कर अशांति का माहौल पैदा करने वालों की खैर नहीं होगी। चुनाव के दौरान अफवाह फैलाने वालों पर क़ड़ी नजर रखी जाएगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने 75 स्पेशल टीमें गठित की है। ये टीमें झूठी सूचनाएं फैलाने वालों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करेंगी।
बताते चले कि सातवें और अंतिम चरण में 19 मई को घोरावल, राबर्ट्सगंज, ओबरा और दुद्धी विधान सभा क्षेत्र के 1475 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। पुलिस प्रशासन ने वल्नरेबल के रूप में 116 बूथ एवं 346 क्रिटिकल बूथ के रूप में चिन्हित किया है। इसके अलावा 44 मतदेय स्थल चिह्नित किए गए हैं जहां चुनाव के दौरान व्यवधान उत्त्पन्न होने की आशंका है। इन सभी को देखते हुए एसपी ने जिले में 75 स्पेशल टीमें गठित करसते हुए उन्हें चुनाव में अफवाह फैलाकर अशांति का माहौल पैदा करने वालों को गिरफ्तार कर नजदीकी थाना प्रभारियों को सुपुर्द करने का निर्देश दिया है। दो सदस्यीय टीम में एक दारोगा और एक सिपाही शामिल है। टीमों को अगर आवश्यकता होगी तो वे नजदीकी थाना प्रभारियों से संपर्क कर जरूरत के अनुसार फोर्स की डिमांड भी कर सकते हैं। थाना क्षेत्रों के क्षेच्त्रफल के हिसाब से टीमें बनाई गई है। सादे पोशाक में टीमें क्षेत्र मेें भ्रमणशील करते रहेंगे। प्रत्येक टीमें 12-12 घंटे अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करेंगी। पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने कहा कि जिले में चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।