{"_id":"5cd710c7bdec22072f09f9b8","slug":"31557598407-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। राबटर्सगंज के हाइडिल मैदान में रविवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव महागठबंधन के उम्मीदवार भाईलाल कोल के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। शनिवार की देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर हेलीपैड, मंच आदि की तैयारियां अंतिम दौर में पहुुंच गई थी। उधर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की ओर से फोर्स की ड्यूटी लगाई गई है।
लोक सभा प्रभारी एवं सहारनपुर के विधायक संजय गर्ग के मुताबिक दोपहर 12 राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आगमन होगा। राबटर्सगंज संसदीय सीट के घोरावल, राबट्सगंज, दुद्धी, ओबरा और चकिया विधान सभा क्षेत्र से 10-10 हजार कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम स्थल पहुंचने की उम्मीद है। सपा, बसपा और रालोद के सभी बूथ और सेक्टर प्रभारियों ने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल पर ले जाने और वहां से उनके घरों तक पहुंचाने के लिए योजना बनाई है। उधर शनिवार को कार्यक्रम स्थल पर सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व विधायक रमेश चंद्र दूबे समेत अन्य नेता कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों को पूर्ण कराने में जुटे रहे। वहीं पदाधिकारी क्षेत्र में भ्रमण कर कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे रहे। जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।