फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अनपरा अ तापीय परियोजना की पहली इकाई लाईटअप

अनपरा अ तापीय परियोजना की पहली इकाई लाईटअप

Wed, 17 Apr 2019 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
अनपरा अ तापीय परियोजना की पहली इकाई लाईटअप
अनपरा (सोनभद्र)। अनपरा अ तापीय परियोजना की बंद पहली इकाई को बुधवार को लाइटअप कर लिया गया। जिसे देर रात तक उत्पादनरत कर लिया जाएगा। परियोजना प्रबंधन के अनुसार, 210 मेगावाट की अनपरा अ तापीय परियोजना की पहली इकाई ब्वायलर ट्यूब लिकेज के कारण रविवार को बंद करनी पड़ी थी। जिसे बुधवार की दोपहर 1:17 मिनट पर लाइटअप कर लिया गया। इस इकाई से देर रात तक उत्पादन शुरू कर लिया जाएगा। मौसम व ट्रासमिशन लाइनों में तकनीकी खामियों के कारण बिजली मांग में कमी दर्ज की गई है। बुधवार को प्रदेश में 12489 मेगावाट बिजली की मांग रही। इस दौरान अनपरा अ तापीय परियोजना की दूसरी व तीसरी इकाई से 330 मेगावाट, 500 मेगावाट की अनपरा ब तापीय परियोजना की चौथी व पांचवीं इकाई से 858 मेगावाट, 500 मेगावाट की अनपरा द परियोजना से 942.5 मेगावाट, 600 मेगावाट की लैको सी परियोजना से 1017.5 मेगावाट, हरदुआगंज से 93.97 मेगावाट, हरदुआगंज द से 455 मेगावाट, ओबरा ब से 480 मेगावाट, परीछा अ से 92 मेगावाट, परीछा सी से 227.5 मेगावाट, अलखनन्दा से 150 मेगावाट, बारा से 1000 मेगावाट, रोजा प्रथम से 546 मेगावाट, रोजा द्वितीय से 546 मेगावाट, टांडा से 392 मेगावाट विद्युत उत्पादन किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed