{"_id":"5c96736ebdec22146b5ebf21","slug":"31553363822-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांगकांग में होने वाली एशिया पावर लिफ्टिंग में आदिवासी चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांगकांग में होने वाली एशिया पावर लिफ्टिंग में आदिवासी चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योरपुर। ब्लाक क्षेत्र के कुंडाडीह गांव के आदिवासी युवक वीरेंद्र सिंह मरकाम का चयन हांगकांग में होने वाली एशिया पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में हुआ है। इससे इलाके में खुशी का माहौल है। इससे पूर्व भी आदिवासी युवक ने पावर लिफ्टिंग में नाम रोशन कर जिले का मान बढ़ाया है।
इस बार वीरेंद्र सिंह मरकाम ने एशिया पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप हांगकांग के लिए जगह बना ली है। इससे पूर्व वीरेंद्र सिंह मरकाम ने जूनियर 53 किलो भार वर्ग में अक्तूबर 2018 में राष्ट्रीय चैंपियनशिप पटियाला में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। यहां से वीरेंद्र का चयन फेडरेशन कप के लिए किया गया। फेडरेशन कप 31 जनवरी से तीन फरवरी 2019 तक कोलकाता में आयोजित किया गया था। इस आयोजन में ही ट्रायल के आधार पर हांगकांग के लिए वीरेंद्र का चयन किया गया है। एशिया पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए इंडिया टीम 19 अप्रैल को दिल्ली से प्रस्थान करेगी एवं 27 अप्रैल को हांगकांग से वापस लौटेगी। एशिया चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए वीरेंद्र को एक लाख 28 हजार रुपये इंडियन पावरलिफ्टिंग फेडरेशन को 30 मार्च 2019 तक जमा करने के लिए कहा गया है। इससे पूर्व वीरेंद्र ने 2016 दिसंबर में टाटानगर, जमशेदपुर में आयोजित सुब्रतो क्लासिक अंतर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते थे। वीरेंद्र मूल रूप से म्योरपुर के कुंडाडीह के रहने वाले हैं। मंगला सिंह के पुत्र वीरेंद्र वर्ष 2012 से लेकर अब तक मिर्जापुर में ही रहकर कोच कमलापति त्रिपाठी के कुशल निर्देशन में नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वीरेंद्र मिर्जापुर जनपद के ऐसे दूसरे खिलाड़ी हैं जो निधि सिंह पटेल के बाद एशिया पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगे। वीरेंद्र के इस उपलब्धि पर पावर लिफ्टिंग संघ की संरक्षिका रत्नावली सिंह, अध्यक्ष रितेश त्रिवेदी, ब्राह्मण राज, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निधि सिंह पटेल एवं कोच कमलापति त्रिपाठी, दीपक वर्मा, विवेक कुमार, नितेश सिंह आदि ने बधाई दी है।