{"_id":"5beb12b4bdec2269b262f43e","slug":"31542132404-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैंको की पहली व अनपरा की दूसरी इकाई सिन्क्रोनाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैंको की पहली व अनपरा की दूसरी इकाई सिन्क्रोनाइज
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना की 210 मेगावाट की दूसरी इकाई जो वार्षिक निरीक्षण के लिए बंद की गई थी, मंगलवार की अपराह्न सिन्क्रोनाइज कर ली गई। उक्त इकाई से 190 मेगावाट का उत्पादन किया जा रहा था। 8 नवंबर से बंद लैंको परियोजना की 600 मेगावाट क्षमता की पहली इकाई को भी सोमवार की रात्रि उत्पादनरत कर लिया गया।
अनपरा तापीय परियोजना प्रबंधन के अनुसार लाइसेंस नवीनीकरण के लिए बंद की गयी 210 मेगावाट की अनपरा तापीय परियोजना की दूसरी इकाई को मंगलवार की अपराह्न 1 बजकर 34 मिनट पर सिन्क्रोनाइज कर लिया गया। इस इकाई को एक वर्ष के लिए ब्वायलर इंसपेक्टर ने निरीक्षण के बाद रेनुअवल कर दिया है। इस दौरान परियोजना की 210 मेगावाट की पहली इकाई से 205 मेगावाट, दूसरी से 190 मेगावाट, तीसरी से 208 मेगावाट तथा 500 मेगावाट की चौथी इकाई से 505 मेगावाट, पांचवीं से 435 मेगावाट, छठवी से 503 मेगावाट, सातवीं इकाई से 507 मेगावाट का विद्युत उत्पादन किया जा रहा था। इसी क्रम में 1200 मेगावाट की लैंको परियोजना की 600 मेगावाट की पहली इकाई 8 नवम्बर को ब्यालर ट्यूब लिकेज के कारण बंद हो गयी थी, जिसे सोमवार की रात्रि 11:30 बजे सिंक्रोनाइज कर लिया गया। परियोजना के 1200 मेगावाट के सापेक्ष 1111 मेगावाट दोनों इकाईयों से विद्युत उत्पादन किया जा रहा था।