{"_id":"5bdb4165bdec2265a1061dd2","slug":"31541095781-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डुप्लीकेसी, एक्सपायरी खाद्य पदार्थों से रहे सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डुप्लीकेसी, एक्सपायरी खाद्य पदार्थों से रहे सावधान
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। दीपावली नजदीक आते ही जहां मांग पूरी करने के लिए मिठाई में मिलावट का खतरा बढ़ गया है। वहीं पैकेट बंद खाद्य पदार्थों में डुप्लीकेसी और एक्सपायरी डेट के खाद्य पदार्थों के बिक्री की शिकायतें मिलने लगी हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की तरफ से भी इसकी निगरानी के लिए टीमें गठित कर दी गई है।
दीपावली पर खोया-मेवा की मिठाई में मिलावट की आशंका में लोगों का झुकाव तेजी से पैकेट बंद खाद्य पदार्थों की तरफ से होने लगा है लेकिन इनकी गुणवत्ता पर भी जब-तब सवाल उठते रहते हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की सैंपलिंग में कई बार नामी ब्रांड के भी सैंपल फेल पाए जा चुके हैं। इसको देखते हुए पैकेट बंद खाद्य पदार्थों में भी डुप्लीकेसीऔर एक्सपायरी डेट के खाद्य पदार्थ की खपत की आशंकाएं बनने लगी हैं। उधर, जिला अभिहित अधिकारी मानिक चंद्र का कहना था कि इसको लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है। टीमें भी गठित कर दी गई हैं। लोगों को चाहिए कि वह पैकेटबंद खाद्य पदार्थ खरीदते समय उसकी वैधता तिथि जरूर देखें। उसके पैकिंग पर नजर डालें। अगर पैंकिंग गड़बड़ है, लोगों में दिक्कत है तो उसे ना खरीदें। कहीं ऐसा मिलता है तो खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचित करें, कड़ी कार्रवाई की जाएगी।