फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   भूमिगत केबिल कटने से बिजली आपूर्ति ठप

भूमिगत केबिल कटने से बिजली आपूर्ति ठप

Fri, 22 Jun 2018 12:08 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
भूमिगत केबिल कटने से बिजली आपूर्ति ठप
खड़िया शक्तिनगर के बीच 11 केवी लाइन की भूमिगत केबिल गुरुवार की रात कट गई। इससे चिल्काटांड गांव सहित कई कस्बों एवं बाजारों की आपूर्ति ठप हो गई। इससे नाराज लोग सब स्टेशन पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। कर्मियों ने केबिल कटने का हवाला दिया तब लोग शांत हुए। लैंको पावर प्रोजेक्ट एनसीएल खडिय़ा सीएचपी के पास रेल ट्रैक के लिए पुल (ब्रिज) का निर्माण करा रहा है। पुलिया व नाले के लिए रात में पोकलेन मशीन से खुदाई कराई जा रही थी। इसी दौरान पावर कारपोरशन लिमिटेड की अंडर ग्राउंड 11 केवी क्षमता केबिल कट गई। चिल्काटांड बाजार, चिल्काटांड गांव, बस स्टैंड बाजार, अंबेडकर नगर, रेलवे कालोनी सहित कई क्षेत्रों की आपूर्ति ठप हो गई। गर्मी व उमस के साथ पीने के पानी के लिए तरस गए। कर्मियों ने बताया कि हालिया मामला केबिल कटने से पैदा हुआ है और दुरुस्त करने की कोशिश की जा रही है। तब जाकर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

-------
इनसेट
रेल कर्मियों के साथ परिजन बेहाल
शक्तिनगर। बिजली आपूर्ति गुरुवार की भोर में ठप हुई तो सबसे अधिक परेशानी रेलवे के कर्मचारियों व उनके परिजनों को उठानी पड़ी। बिजली का असर जलापूर्ति पर पड़ा और रेलवे कालोनी के रहवासी पेयजल के लिए भटकते रहे। कर्मचारियों को कहना था कि आए दिन की कटौती से पानी किल्लत के साथ सोना मुश्किल हो गया है ऐसे में ड्यूटी में कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन

------
लैंको के कार्य के चलते करीब डेढ़ सौ मीटर केबिल क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि लैंको पावर ने गलती स्वीकार किया और नई केबिल मुहैया करा दिया। आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की जा रही है। विमलेश कुमार सिंह जेई, पावर कारपोरेशन लि. अनपरा/शक्तिनगर परिक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed