{"_id":"5b2be8224f1c1b95598b561b","slug":"31529604130-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण में दबाव नहीं होगा बर्दाश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण में दबाव नहीं होगा बर्दाश्त
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योरपुर। ब्लाक सभागार में गुरुवार को आयोजित ग्राम प्रधान संघ की बैठक में अधिकारियों पर शौचालयों के निर्माण को लेकर दबाव बनाने का आरोप प्रधानों ने लगाया। साथ ही संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया।
पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय यादव ने कहा कि शौचालय बनाने का दबाव प्रधानों पर जरूर है, लेकिन सामग्री महंगी हो गई है। आसानी से सामग्री नहीं मिल रही। शौचालय निर्माण का कोटा पूरा किया जा रहा है। एक शौचालय का उपयोग करने में काफी पानी की आवश्यकता पड़ेगी। वैसे ही इस क्षेत्र में पानी की किल्लत है और शौचालय निर्माण कराकर उसका उपयोग करा पाना कहा तक संभव है। प्रधानों को ग्राम विकास अधिकारियों का सहयोग मिलना चाहिए। प्रधान पांच साल के लिए होता है, जबकि सचिव की नौकरी 60 सालों तक होती है। अधिकारी प्रधानों को जिम्मेदार बनाने की बजाय सचिवों को जिम्मेदार बनाते हुए कार्रवाई करें। ग्राम प्रधान बर्फी लाल ने कहा कि प्रधानों पर जबरदस्ती दबाव बनाकर उनका शोषण किया जा रहा है। ग्राम प्रधान हरि प्रसाद ने कहा कि जिस तरह से ग्राम प्रधानों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है वह गलत है। ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी यादव ने संगठनात्मक दृष्टि से संगठन की मजबूती पर जोर दिया। प्रधानों की समस्या के समाधान के लिए उच्चाधिकारियों से बात करने को कहा। बैठक में म्योरपुर ब्लाक अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, बसंत लाल, लालता जायसवाल, मोनू जायसवाल, जगपत यादव, राजेंद्र, जमुना यादव मौजूद रहे।