फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सड़क मरम्मत न होने पर लोगों ने किया प्रदर्शन

सड़क मरम्मत न होने पर लोगों ने किया प्रदर्शन

Wed, 25 Apr 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
सड़क मरम्मत न होने पर लोगों ने किया प्रदर्शन
नगर पंचायत के लिखित आश्वासन के बावजूद वार्ड नंबर दो के सिनेमा रोड से रेलवे लाइन तक की सड़क की मरम्मत और सफाई न कराने से क्षुब्ध होकर लोगों ने नगर पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन किया। पंचायत प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया और सड़क न बनने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जुबेर अहमद ने कहा कि बीते दिनों में नगर स्थित सिनेमा हाल से रेलवे लाइन तक की खराब सड़क को ठीक करवाने और स्वच्छ करवाने की मांग को लेकर यहां के लोगों ने ओबरा थाने के पीछे सेक्टर सात मार्ग जाम किया था। तब पंचायत ने लिखित आश्वासन दिया था कि जल्द इस सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। विक्रम सिंह ने कहा कि नगर में तमाम कार्य हो रहे हैं लेकिन सिर्फ इस कार्य को ही नगर पंचायत नहीं करा रहा है। सिनेमा रोड के बगल से रेलवे लाइन की तरफ जाती हुई ये सड़क कचडे़ का ढेर बन चुकी है। इससे इलाके में बीमारियां बढ़ रही हैं। कहा कि यदि जल्द इस समस्या का निदान नहीं किया गया तो सड़क पर उतरेंगे। प्रदर्शन में आशीष कुमार, मनोज कनौजिया, विनोद कनौजिया, अजय कुमार, फिरोज खां, अमर गुप्ता, शुभम चौधरी, प्रभु जायसवाल, उर्मिला देवी, गोपाल कनौजिया शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed