{"_id":"5acba4164f1c1be66b8b49ea","slug":"31523295254-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्व्यवहार पर न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्व्यवहार पर न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील अधिवक्ता समिति की बैठक सोमवार को समिति के कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र पाठक की अध्यक्षता में अधिवक्ता सभागार में हुई। इसमें दुर्व्यहार करने वाले एसडीएम के बाबू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। सर्वसम्मति से हुए निर्णय के तहत अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। कार्य बहिष्कार से वादकारी और अन्य कामों से तहसील आए लोग परेशान रहे।
अधिवक्ताओं का आरोप है कि पिछले माह बाबू ने अधिवक्ता सुनील चौबे के साथ फाइल मांगने पर दुर्व्यवहार किया था। इससे तहसील अधिवक्ता समिति तभी से बाबू के खिलाफ कार्रवाई के लिए आंदोलित हैं। सोमवार को तहसील अधिवक्ता समिति से जुड़े अधिवक्ताओं ने मामले में विचार-विमर्श के लिए बैठक की और न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं का कहना है कि एसडीएम को इस प्रकरण की बार-बार जानकारी दी गई और अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने इस बाबत वार्ता किया, लेकिन कोई निर्णायक नतीजा नही निकल सका। न ही स्टेनो की कार्यप्रणाली में किसी प्रकार का कोई सुधार हुआ।
बैठक में रामअनुज धर द्विवेदी, आशुतोष पांडे, मदन गोपाल सिंह, रामकिंकर पाठक, आदिनाथ मिश्रा, राजबहादुर सिंह, हरिप्रकाश वर्मा, गोविंद नारायन झा, संतोष पाठक, दिवाकर मिश्रा, राजेंद्र पाठक, दिनेश दूबे, शिवजतन विश्वकर्मा मौजूद रहे।