फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   एक साल में हुआ बिजली व्यवस्था में सुधार

एक साल में हुआ बिजली व्यवस्था में सुधार

Thu, 05 Apr 2018 12:39 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
एक साल में हुआ बिजली व्यवस्था में सुधार
भाजपा की ओर से यूपी सरकार के एक साल के कार्यकाल पर बुधवार को नगवां ब्लॉक के पड़री गांव में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सरकार के एक साल की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा गया। नेताओं ने दावा किया कि पिछले एक वर्ष में जिले की बिजली व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल ने कहा कि एक साल में ही प्रदेश की जनता भय मुक्त होकर बेखौफ़ जीवन यापन कर रही है। अपराधी सलाखों के पीछे गए। जो बचे हैं वो अंडरग्राउंड हो गए हैं। भाजपा नेता आलोक सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक साल में क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बहुत बेहतर कर दिया है। गेहूं खरीद के 48 घंटे के अंदर भुगतान की व्यवस्था की है जो नई मिसाल है। इस मौके पर सुरेंद्र अग्रहरि, संदीप मिश्रा, विकास मिश्रा, रामकेश विश्वकर्मा, ओमप्रकाश जायसवाल, रामदुलारे विश्वकर्मा, राधेश्याम खरवार, गणेश जायसवाल, गुलाब गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed